घरेलू कहां सनी में धारदार हथियार से अपने दादा की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे
धारा।103(1) बीएनएस
आरोपी अरुण केरकेटा पिता प्रेम, उम्र 20 वर्ष, निवासी नवाडीह, थाना चांदो, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
बलरामपुर, बलरामपुर जिले कि थाना चांदो में प्रार्थिया मुनिया केरकेटा पति भुवनेश्वर उम्र 64 वर्ष, निवासी नवाडीह, थाना चांदो के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा पति भुवनेश्वर केरकेटा उम्र 65 वर्ष दिनांक 7/6/2025 को घर में था, तब मेरा नाती अरुण केरकेटा पिता प्रेम उम्र 20 वर्ष के द्वारा मेरे घर में आया था उसी दौरान मेरे पति भुवनेश्वर ने नहाने व कपड़ा धोने तथा कहीं कामकाज करने नहीं जाते हो कहने पर आरोपी अरुण क्रिकेट के द्वारा घर कमरा में रखे बसुला धारदार हथियार से भुवनेश्वर के सिर व गला में ताबड़तोड़ वार कर मौके पर ही हत्या कर दिया तथा परिजनों के द्वारा हत्या करने की भनक लगने पर प्रार्थिया व उनके घर के सदस्य लोग आकर घर में देखे तो आरोपी अरुण केरकेट्टा हत्या कर भाग रहा था जिसे परिवार के लोग पकड़ने की कोशिश किए पर अरुण किरकेट्टा वहां से भाग गया, की सूचना पर थाना चांदो में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा।103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना चांदो के अलावा अन्य थाना चौकी प्रभारीगण को फरार आरोपी को पकड़ने हेतु रवाना किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर के मार्गदर्शन में आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी अरुण राजपुर बरियो की ओर जा रहा है, सूचना पर थाना राजपुर एवं थाना चांदो की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी को राजपुर मे पकड़ा गया। आरोपी भागने की फिराक में लुकछिप कर जिले से बाहर भागना चाह रहा था जिसे घेराबंदी कर राजपूर से पकड़ा गया। आरोपी को थाना में लाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है

0 Comments