Ticker

6/recent/ticker-posts

Deobhog: *बाबा का राजनिति में प्रवेश कर लोकसेवा करने का मन

 *बाबा का राजनिति में प्रवेश कर लोकसेवा करने का मन*

देवभोग- 20 घण्टे सतत विचार मंथन के बाद संकल्प लेकर अनुयाइयों ने बाबा उदयनाथ को स्वतन्त्र राजनीति में जाने की सहमति दिया।साल भर से लगाये जा रहे कयासो पर लगा पूर्ण विराम।          



    काण्डसर गौशाला के संचालक व अलेख महिमा पीठ के प्रमुख बाबा उदयनाथ अब राजनीति में उतरेंगे।सोमवार रात से मंगलवार देर शाम तक काड्सर के आश्रम में लगभग 200 अनुयायी एकत्र होकर लगातार 20 घण्टे तक विचार मंथन किया।उसके बाद उन्होंने बाबा को राजनीति में उतरने का न केवल सहमति दिया बल्कि हर मुकाम पर साथ खड़े रहकर सफल करने का भी संकल्प लिया।विचार मंथन बैठक में मौजूद बाबा उदयनाथ के अनुयायी दिनेश नायक,वैदराज,डमरूधर,खगेश्वर, डीगलेश,खरिसिन्धु,तुलसीराम,शुखलाल,विजमल,सुखचन्द व गौरी शंकर ने बताया कि बाबा विगत कई वर्षों से समाज सुधारक के रूप की भूमिका निभाते आये हैं, नशामुक्ति से लेकर गौवंश के प्रति आस्था जगाने का प्रमूख काम किया है।अब उन्हें समाज के लिए और भी कई महत्वपूर्ण कार्य करना है,पिछले 5 वर्षो से उन्हें राजनीति में प्रवेश करने का आमंत्रण आ रहा था,पर बाबा ने वँहा जाने से पहले निर्णय अनुयाईयों पर छोड़ा हुआ था।अब हमने सहमति दे दिया है।बाबा उदयनाथ ने इसकी पुष्टि भी कर दिया है।पर उन्होंने किस पार्टी से राजनीतिक पदार्पण करेंगे उसका अब तक खुलासा नहीं किया है।उस स्वाल के जवाब पर बाबा ने समय आने पर बताने की बात कही है।         


                                   बाबा के 30 हजार से भी ज्यादा अनुयायी ,बदलेंगे राजनीतिक समीकरण- पिछले एक वर्षो उदयनाथ सार्वजनिक रूप से काफी सक्रिय नजर आए,तभी से राजनीति में आने का कयास लगाया जा रहा था।केवल बिन्द्रानवागढ़ में बाबा उदयनाथ के आलेख महिमा पीठ के उपासक अनुयायियों की संख्या 30 हजार से ज्यादा है,बाबा आदिवासी वर्ग से आते हैं,ऐसे में बाबा का रूख जिधर होगा उस राजनीतिक सन्गठन में बिन्द्रानवागढ़ का राजनीतिक समीकरण बदल जायेगा।बाबा के सहजता व उनके भक्तों की भीड़ को देखर पिछले विस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा व जोगी कांग्रेस सम्पर्क साध चुकी थी।बाबा के क्रियाकलाप हिंदूवादी सन्गठन के समान है, उनके आश्रम में आर एस एस समेत भाजपा संगठन के बड़े नेताओं की आवाजाही भी बढ़ गई है,भाजपा के प्रति उनका रुझान होने का कयास लगाया जा रहा है।।       

Post a Comment

0 Comments