संवाददाता:- जितेंद्र भास्कर बिलासपुर कोटा। करगीकला स्वामी आत्मानंद स्कूल में की गई छात्र-छात्राओं की भर्ती
कोटा :-करगीकला स्वामी आत्मानंद शा0 उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उ0 मा0 विद्यालय करगी कला में संचालित विद्यालय में लाटरी प्रक्रिया कर पहली से 12वीं तक के छात्र – छात्राओं की भर्ती की गई है शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये, पहली से बारहवीं तक कुल 312 फार्म कराया गया जिसमें 193 पात्र हुए और अपात्र 112 हुआ। गौरतलब है कि विद्यालय में प्रत्येक क्लास में कुल 50 सीटे है। वही चयनित विद्यार्थीयो की सूची कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शा0 उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उ0 मा0 विद्यालय करगी कला के सूचना पटल पर देखी जा सकती है ।
चयन समिति में शाला विकास समिति अध्यक्ष जयराज सिंह दीक्षित की अध्यक्षता में, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन पांडे ,विकासखण्ड नोडल अधिकारी राकेश दिघृसकर,प्राचार्य श्रीमती पी.चेल्से ,अनिल कुमार गुप्ता,गणेश राम राजपूत ,प्रकाश राय,शिक्षक शिक्षिका एवं समस्त स्टॉफ, जनप्रतिनिधि गण,अभिभावक गण की उपस्थिति में छात्र- छात्राओं की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई।


0 Comments