Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में कार्यरत आशीष कुमार कुर्रे का विदाई सह समारोह का आयोजन

 बालोद 

लोकेशन -बेलौदी

तारीख 31/08/26



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में कार्यरत आशीष कुमार कुर्रे का विदाई सह समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैल चित्र पर तिलक कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ तत्पश्चात शाला के प्राचार्य डॉ संगीता मसीह जी द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया उसके बाद शाला के समस्त शिक्षक स्टॉफ शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया l आशीष कुमार कुर्रे वर्ष 2017 से भृत्य के पद पर इस विद्यालय में कार्यरत थे तथा 9 वर्ष सेवा प्रदान किया इनका कार्य सराहनीय रहा l उनका पदोन्नति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर से सहायक ग्रेड 3 में होने पर उन्हें शाला परिवार की ओर से स्वागत कर शाल श्रीफल कलम डायरी मोमेंटो एवं अन्य उपहार भेटकर ससम्मान विदाई दी गई इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ व्याख्याता रेणुका साहू नरेन्द्र कुमार साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर बी लहरे प्रीति मंडावी गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश कुमार साहू टिकेश्वर लाल साहू प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुश्री संध्यारानी साहू प्रधानपाठक प्राथमिक विद्यालय सहायक शिक्षक ईश्वरी साहू प्रीति साहू सुनील कुमार साहू तुलसी राम साहू तथा देवेन्द्र कुमार साहू यीगेश कुमार साहू उपस्थित रहे l उपरोक्त जानकारी व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ने दी l

रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments