लोकेशन संजारी बालोद
संजय कुमार
आज छत्तीसगढ धनकर गड़रिया समाज के वार्षिक सम्मेलन मे संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक श्री संगीता सिन्हा जी का सम्मान समारोह रखा गया जहां बालोद राज धनकर समाज के समाजिक बंधु गुरुर स्थित धनकर समाज भवन मे सैकड़ो की संख्या मे शामिल हुए। इस समाजिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित संगीता सिन्हा जी सम्मान कर समाज को भवन देने के लिए आभार करना था इस कार्यक्रम मे विधायक जी समाज के विकास में शिक्षा के महत्व को बताते हुए समाज के प्रत्येक बच्चे को पढ़ाने की अपील की साथ ही पुनः एक बार भारी मत देकर विजय बनाने के लिए धनकर समाज के सभी लोगो का आभार कर धन्यवाद ज्ञापित किए। इस कार्यक्रम मे विधायक जी के साथ जनपद पंचायत गुरूर के उपाध्यक्ष तोषन साहू जी तहसील साहू समाज के पुर्व अध्यक्ष टोमन दाऊ जी, पुर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार महमल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा जी वरिष्ठ चोवाराम साहू जी बहुर धनकर जी सहित समाज के पदाधिकारीगण व गणमान्य जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 Comments