Ticker

6/recent/ticker-posts

SAKTI: *बावनबुडी - बेलकारी में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न, स्वरोजगार के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित*

  सक्ती,,महेन्द्र कुमार खांडे 

26/06/2026

*बावनबुडी - बेलकारी में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न, स्वरोजगार के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित*


*जैजैपुर/सक्ति।* छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के सहयोग से कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL) द्वारा विकासखंड जैजैपुर के ग्राम बावनबुडी-बेलकारी स्थित पंचायत भवन में आयोजित 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP-CEPI) का शनिवार को सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 जून 2026 से 20 जून 2026 तक आयोजित किया गया।



प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने व्यवसाय का चयन, परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, डिजिटल भुगतान प्रणाली, विपणन तकनीक, लेखा-जोखा संधारण तथा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार के नए अवसरों की पहचान करने और उन्हें व्यवसाय में परिवर्तित करने की प्रेरणा मिली।


समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि CSIDC एवं KVSSL के संयुक्त प्रयास से भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।


ग्रामीण प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments