नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष पहली बार पहुंचे गुरुर
मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत
गुरुर
संवाददाता,,,,, देवधर साहू
भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पवन साहू का गुरुर में प्रथम नगर आगमन हुआ इस अवसर पर मंडल गुरुर के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया
लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया पवन साहू ने कहा कि नया-नया दायित्व आता जाता रहता है आज आप सबके बीच अध्यक्ष के रूप में खड़ा होने का अवसर मिला है आप सबके आशीर्वाद एवं स्नेह से पार्टी ने मुझे यह पद दिया मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तो अब जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा इसके लिए उन्होंने सबका आभार जताया
उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत चाहे वह किसी भी पार्टी का हो उन्हें योजनाओं की जानकारी देनी है नल जल योजना शौचालय निर्माण चावल वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना उज्जवला गैस कनेक्शन के बारे में बताना है
कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रीतम साहू मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जिला महामंत्री किशोरी लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा है मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है अपने प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए संकल्प लेंगे लाभार्थी संपर्क योजना को लेकर घर-घर इसकी जानकारी देने के लिए शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक ,सहसंयोजक ,बूथ अध्यक्ष सभी को मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया
कार्यक्रम में जिला महामंत्री किशोरी लाल साहू नंदकिशोर शर्मा, इशा प्रकाश साहू ,भूवनलाल साहू, यादराम साहू ,दुर्गानंद साहू ,राजेश दिवान ,भाव सिंह टेकाम , हरिकृष्ण गंजीर, ढंगू राम हिरवानी ,अजेंद्र साहू संध्या साहू, देवचंद साहू, चिंताराम साहू आदि मौजूद रहे


0 Comments