Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक डॉ.परमानन्द साहू को कृषकों के हित मे किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिनाँक 15 अगस्त 2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के सुभ- अवसर पर जिला कलेक्टर  हरीश एस. तथा मुख्य अतिथि एवं भाजपा अध्यक्ष    किरण देव जी के  कर कमलों  से कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक डॉ.परमानन्द साहू  को कृषकों के हित मे किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



  डॉ. साहू ने जब से पद सम्हाला है तब से लगातार पूरे जिले में विभिन्न फसलों में कृषि यंत्र के उपयोग को बढ़ावा देने नवीन तकनीकी तथा समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाने हेतु किसानों के खेत में ही तकनीकों का प्रदर्शन कर युद्ध स्तर पर कृषकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जिससे विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो सके और जिले के कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। ज्ञात हो कि डॉ. साहू बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के एक छोटे से गांव दुपचेरा के निवासी हैं। उनके इस सराहनीय कार्य व उनके इस उपलब्धि के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह का वातावरण है। इस उपलब्धि के लिए उनके पिताजी  भादूराम साहू जी, जो कि एक किसान हैं उनका कहना है कि उनका बेटा डॉ. साहू पढ़ाई के दिनों से ही बड़े मेहनती हैं और कृषकों के हित में कुछ बड़ा करने की सोच लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने धमतरी के ढेंस उत्पादक किसानों की समस्या के निवारण हेतु अपने पी.एच.डी. के अनुसंधान के समय ढेंस कटाई यन्त्र (ढेंस हार्वेस्टर) का अविष्कार किया है जिससे राज्य व पूरे देश के ढेंस उत्पादक किसान लाभान्वित होंगे।

Post a Comment

0 Comments