Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर्ण*

*दुर्गूकोंदल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर्ण*




दुर्गुकोंदल:भारत 15 अगस्त, 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है, जो इसके इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह दिन पूरे देश में और दुनियाभर में भारतीयों के बीच उत्साहपूर्वक मनाया जाता है, यह उस संघर्ष का सम्मान करता है जिसके कारण भारत को लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आज़ादी मिली। यह उन नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए अपनी जान दे दी।इस दिन हम सब चक्रध्वज अर्थात तिरंगा फहराया जाता है।विकासखंड मुख्यालय दुर्गुकोंदल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिसके तहत जनपद पंचायत में संतो दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत, खंड शिक्षा व खण्डस्त्रोत कार्यालय में अध्यक्ष शिक्षा समिति मनीषा मण्डावी,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गुकोंदल में अशोक जैन नवनियुक्त अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,कंगलु कुम्हार महाविद्यालय में विजय पटेल अध्यक्ष महाविद्यालय प्रबंधन समिति,थाना में योगेश सोनी टीआई, वन परिक्षेत्राधिकारी में अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति,कृषि विभाग में कृषि सभापति ध्वजारोहण। संजय वस्त्रकार ब्याख्याता के अनुसार भारत 2024 में अपना 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जो 1947 से स्वतंत्रता के 77 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।इस दिन हम हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं और वीर शहीदों को नमन करते हैं। उनके सम्मान में पूरा देश एक रंग में रंग जाता है। देश के कोने-कोने में आजादी का महापर्व मनाया जाता है। गली-गली में तिरंगे लहराए जाते हैं, जगह-जगह भाषण,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है,तो प्रमुख केन्द्रों में सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाली एक भव्य परेड भी आयोजित की जाती है।संध्या महत्वपूर्ण इमारतों और स्मारकों को रोशन किया जाता है, जिससे उत्सव का माहौल और भी बढ़ जाता है।

Post a Comment

0 Comments