Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से सम्मानित हुए डॉ प्रकाश अनंत

 राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से सम्मानित हुए डॉ प्रकाश अनंत


कोरबा  पाली छत्तीसगढ़ शशि मोहन कोशला



पाली अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी को वरथी वेलनेस फाउंडेशन उत्तरप्रदेश द्वारा सामाजिक कार्यों में अभूतपूर्व योगदान एवं सतत प्रयासरत रहने की भूमिका का निर्वहन करने से डॉ प्रकाश अनंत को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।डॉ अनंत प्रारम्भ से ही सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले भी महाराष्ट्र पुणे में गत वर्ष समाज रत्न पुरस्कार एवं नई दिल्ली में भारत गौरव श्री सम्मान से नवाजा गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरबा जिले के पाली नगर में निवासरत डॉ अनंत ने लगातार सामाजिक कार्यों में निःस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं संगठन को श्रेष्ठता प्रदान करने में अभूतपूर्व भूमिका का निर्वहन किया है।डॉ प्रकाश अनंत वर्तमान में राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी के साथ साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं। जिनमें इन्होंने प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। आवश्कतानुसार समय समय पर लोगों की सहायता करते रहते हैं

Post a Comment

0 Comments