राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनः टी.एस. सिंह देव ने संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, परसागुड़ी से भाजपा छोड़ लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
बलरामपुर/राजपुर। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव का बलरामपुर जिले के राजपुर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। राजपुर मंडी प्रांगण में आयोजित बूथ, पंचायत, जोन, सेक्टर एवं मंडल समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए टी. एस. सिंह देव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने जोन, सेक्टर, मंडल, पंचायत एवं पोलिंग बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बुजुर्गों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान रहा। वहीं बूथ, मंडल, जोन, सेक्टर एवं पंचायत समिति के पदाधिकारियों को प्रशंसा (प्रणाम) पत्र प्रदान कर उनके संगठनात्मक योगदान का सम्मान किया गया।
भाजपा छोड़ लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन :- कार्यक्रम में सरगुजा महाराज के समक्ष छ लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया प्रवेश करने वालों में श्रीमती दीपिका तिर्की, परसागुड़ी ग्राम पंचायत से श्याम दास, विनोद शर्मा, अनिल चौबे, अनिल यादव, जयनाथ कौशिक ने कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिले के प्रभारी सफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, के. पी. सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, जिला लघु वनोपज संघ अध्यक्ष लालसाय मिंज, ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर नीरज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष चांदो अब्दुला खान, राजेंद्र भगत, अश्विनी यादव, विजय पैकरा, बृजेश मिश्रा, रामकिशुन एक्का, सतेंद्र पाण्डेय, रामबिहारी यादव, रामायोध्या सिंह, बसंत जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, संजय यादव, भुनेश्वर सिंह, विद्यानंद दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, गीता अम्बष्ट, लक्ष्मी सोनी, खोरेन खलखो, ललिता सिंह, सुरेश यादव, विकास अम्बष्ठ, प्रमोद ठाकुर, सुनील भगत, पी.एन. विश्वास, रामप्रसाद, अभिषेक सिंह, पंकज जायसवाल, मनोज अग्रवाल, मुमताज, रवि सोनी, कौशल चौबे, हिमांशु जायसवाल, देवबली टेकाम, पंकज ठाकुर, संतोष सोनी, बरसाती, संजीव गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments