Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कहीं बूंद-बूंद काे तरस रहे लाेग, ताे कहीं व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी*

 *कहीं बूंद-बूंद काे तरस रहे लाेग, ताे कहीं व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी*

 


*दुर्गुकोन्दल_10.6.2023भानुप्रतापपुर*

लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कच्चे से अंतागढ़ तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है  जिसमें ठेकेदार वह जवाबदार अधिकारियों की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है

*भीषण गर्मी के चलते जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिये परेशान हो रहे हैं।* 

वार्ड क्रमांक 4 दल्ली रोड बिजली ऑफिस के सामने चल रहे निर्माण के दौरान जेसीबी से सड़क उखाड़ने से पानी के पाइप टूट गए जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल पाइप टूटने से  वार्ड क्रमांक 4 के घरों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पेयजल पाइप टूटने से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को पानी के भटकना पड़ रहा  था जिसकी सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद के द्वारा वार्ड में पानी टैंकर की व्यवस्था कर पानी आपूर्ति करवाई जा रही

ठेकेदार की निरंकुशता के कारण भानूप्रतापपुर की जनता पानी की बूंद बूंद को मोहताज हो रही है  

  

ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने के कारण जगह-जगह पाइप लाइन तोड़ दिया जा रहा है। जिससे भानूप्रतापपुर की जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है  अगर ठेकेदार द्वारा अपनी निरंकुशता पर लगाम नहीं लगाया जाता है तो ठेकेदार व संबंधित विभाग के खिलाफ शिवसेना द्वारा किया जाएगा जन आंदोलन

Post a Comment

0 Comments

Random Posts