Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: फर्जी दस्‍तावेज के आधार पर सीम कार्ड जारी करने के मामले में कि गई कार्यवाही।

 थाना घुमका पुलिस का सायबर अपराध में एक और सफलता 

फर्जी दस्‍तावेज के आधार पर सीम कार्ड जारी करने के मामले में कि गई कार्यवाही।

फर्जी मोबाईल सीम जारी करने वाले आरोपी गिरफतार ।

फर्जी तरीके से ग्राहकों का दस्‍तावेज लेकर सीम जारी करता था । फर्जी तरीके से सीम जारी कर कम कीमतों में बेचता था । कार्यवाही धोखाधडी एवं सायबर अपराध को रोकने के उददेश्‍य से की गई ।

 नाम आरोपी –  नवनीत कुमार साहू पिता रेखराम साहू उम्र 26 साल निवासी गिधवा

थाना घुमका जिला राजनांदगांव      


विवरण –  मामले का संक्षिप्‍त विवरण इस प्रकार है कि थाना घुमका को वरिष्‍ठ कार्यालयों से पत्र प्राप्‍त हुआ कि सीम जारी करने वाले POS कोड IPZ5 संचालक के द्वारा फर्जी तरीके से मोबाईल सीम बेच कर लाभ प्राप्‍त कर रहा है कि पत्राचार पर आरोपी के विरूद्ध 318(4), 61(2) BNS, 66(C) IT Act. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव  मंजूलता बाज के निर्देशन में निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्‍व जारी मोबाईल के  दस्‍तावेजों से लोगों से पुछताछ कर एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर POS कोड IPZ5 संचालक नवनीत कुमार साहू पिता रेखराम साहू निवासी गिधवा से पुछताछ किया गया जिन्‍होंने फर्जी तरीके से सीम जारी करके कम कीमतों में बेचकर लाभ प्राप्‍त करना स्‍वीकार करना बतायाा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्‍त साक्ष्‍य सबुत पाये जाने से व घटना कारित करने स्‍वीकार करने पर दिनांक 03-07-2026 को गिरफतार कर माननीय न्‍यायालय रिमाण्‍ड हेतु पेश किया गया है ।

        उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, महेशद राजपूत, प्र0आर0 विजय राज सिंह,  आर0 C.P., दुर्गेश साहू, तारकेश साय  की भूमिका सराहनीय रही ।

Post a Comment

0 Comments