Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: बोनस की राशि किसानों के खाते में जमा नहीं होने से क्षेत्र के किसान परेशान

 बोनस की राशि किसानों के खाते में जमा नहीं होने से क्षेत्र के किसान  परेशान


दुर्गुकोंडल 10 जून 2023



राजीव गांधी न्याय योजना का वर्ष 2022-23 का धान बोनस की राशि किसानों को नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद उन्हीं का पैसा उन्हें नहीं मिल पा रहा है। बोनस राशि का वितरण सहकारी बैंक के माध्यम से किया जा रहा है।

यहां की अव्यवस्था किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में किसान बोनस राशि लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। कई बार तो पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी बोनस नहीं मिल पा रहा है। खेती-बाड़ी का काम छोड़कर दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद भी बिना बोनस राशि लिए

लौटने से किसानों में व्यवस्था के प्रति काफी आक्रोश है। 21 मई को राज्य सरकार द्वारा सभी किसानों के खाता मे ऑनलाइन डाल दिया गया है। लेकिन राजस्व एवं वन भूमि पट्टा पंजीकृत किसानों का बोनस राशि अभी तक जमा नहीं है। पैसा चेक करने के लिए किसान रोजना बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीण मर्रामपानी, निवासी नैनसिह ताम्रकार,सुखई निवासी शामसाय दुगा, बज्जू राम कोमरे, एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना की बोनस की राशि हमारा बैंक खाता में जमा नहीं हुआ है  ग्रामीणों ने बोनस राशि जमा करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments