Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: महासमुन्द शहर में धार-दार हथियार को लेकर रात्रि में घुमने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।*

*महासमुन्द शहर में धार-दार हथियार  को लेकर रात्रि में घुमने वाला  मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।*


*आरोपी के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया*


 *आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मार-पीट के अपराध दर्ज है।*


 *थाना महासमुन्द व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।*


*दिनांक 27.03.2024 को सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था*


*जिसकी पतासाजी  हेतु महासमुन्द पुलिस  एवम साइबर की 5  टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।पूर्व में उक्त घटना में शामिल 5 आरोपियों को  पकड़ा गया था एवम सभी से अवैध हथियार प्राप्त होने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।उक्त घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि 

, मुखबिर से  सूचना मिली  की  वायरल वीडियों में शामिल मुख्य आरोपी सुशील सोनी   05.04.2024 के द्वारा डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुन्द में बिना वैधानिक कागजात के एक नग लोहे की धारदार फरसा को लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर  रहा है  कि सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पर जाकर दबिश देकर 01 सुशील सोनी पिता राजू सोनी उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड नं. 25 स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द को पकड़ा गया , जिनके पास रखे लोहे की धारदार फरसा को जप्त किया गया तथा थाना महासमुन्द में अपराध पंजीबध्द कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।*


*यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा किया गया।*

Post a Comment

0 Comments