Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: कसौंदा स्कूल में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन, मुख्य अतिथि ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने की दी सीख*

 बालोद 

लोकेशन -कसौंदा

तारीख 23/06/26

कसौंदा स्कूल में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन, मुख्य अतिथि ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने की दी सीख*


गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कसौंदा के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला में आज प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ। इस निर्माण से अब बच्चे धूप, बारिश और कड़ाके की ठंड में बिना परेशानी प्रार्थना कर सकेंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू रहे। भूमिपूजन के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। प्रार्थना शेड बनने से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और पढ़ाई में मन लगेगा। स्कूल के विकास के लिए जनपद पंचायत से हर संभव मदद की जाएगी।


कौशल किशोर साहू ने बच्चों को मोबाइल के सही इस्तेमाल की सीख भी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय मोबाइल से दूरी बनाएं। सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और फर्जी कॉल से सतर्क रहें। OTP किसी को न बताएं, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और माता-पिता को बताए बिना कोई ऐप डाउनलोड न करें। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जितेंद्र चंद्राकर ने की। सरपंच ने कहा कि प्रार्थना शेड से स्कूल की व्यवस्था सुधरेगी और बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने इस सुविधा के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।


इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष चुरामन साहू, एन.एल. भारती, पुनाराम यादव, टी.आर. चंद्राकर, प्रधान पाठक साहू सर, शक्ति केंद्र संयोजक योगेश शर्मा, नरेंद्र निर्मलकर, पंच भूषण साहू, समिति सदस्य मनीष साहू, शिक्षकगण, विद्यार्थी और गांव के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments