Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: साहू समाज के द्वारा कर्मा जयंती 5 अप्रैल को पापमोचनी एकादशी पर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

*साहू समाज के द्वारा कर्मा जयंती 5 अप्रैल को पापमोचनी एकादशी पर  पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*



 दुर्गूकोंदल । दुर्गुकोंदल तहसील साहू  समाज  के द्वारा कर्मा जयन्ती 5 अप्रैल पापमोचनी एकादशी को हर्षोल्लास से मनाया:-

तहसील साहू समाज दुर्गुकोंदल के सचिव  अरुण साहू ने सभी स्वजातीय बन्धुओं को माँ कर्मा की 1008 वी जयन्ती का ह्रदय से शुभकामनाएं दुर्गुकोंदल के सभी क्षेत्रावसीयों को दिया एवम हम सबके जीवन मे श्री जगन्नाथ स्वामी का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होने की मंगलकामना प्राप्त हो। इसी मंगलकामना के साथ कर्मा जयंती सभी परिक्षेत्र में मनाने के लिए सभी परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री हुमेश साहू दुर्गुकोंदल, श्री चुम्मन साहू भीरागॉंव, श्री शत्रुघन साहू सिलपट, श्री गैंद लाल साहू,श्री खोमन साहू बड़गांव,श्री चैतू साहू कापसी ,श्री ठाकुर राम साहू पखांजूर, श्री लेखराम साहू फुरफुन्दी, श्री रिकेश्वर साहू बांदे एवम सभी ग्रामीण अध्यक्षों का माँ कर्मा के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। माँ कर्मा की जीवनी एवं आदर्शों का अपने जीवन मे उतारकर संस्कार रूपी जीवन जीने की प्रेरणा तेली वंश को माँ कर्मा की जीवनी हमे सिखाती है।सभी परिक्षेत्र में माँ कर्मा की की तैलचित्र की पूजा अर्चना एवम खिचड़ी का भोग लगाकर प्रदेश साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू एवम जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत साहू के निर्देशानुसार एक ही समय एक ही दिन पाप मोचनी एकादशी के दिन माँ कर्मा की जयंती व महाआरती 11.00 बजे प्रातः की गई। महाआरती पश्चात खिचड़ी का भोग लगाकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर हर घर में रंगोली सजाकर पांच दीपक अपने अपने आंगन में जलाकर अंधकार से प्रकाश की ओर जाने व हर घर मे साहू समाज का ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया। दुर्गुकोंदल तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों श्री बोधन साहू अध्यक्ष, श्री अकबर साहू उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवन साहू उपाध्यक्ष श्रीमती सुहाता साहू उपाध्यक्ष श्री रामाधार साहू कोषाध्यक्ष, श्री   खम्हन साहू न्याय प्रकोष्ठ संयोजक, श्री धन्नू राम साहू संरक्षक, श्री रामानन्द साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ श्री भुनेश्वर साहू संयुक्त सचिव बस्तर संभाग, श्री ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष भीरागॉंव, श्री पालन साहू भीरागॉंव,किशोर साहू बड़गांव, श्री सांवत साहू बडगांव, श्री रामसिंह साहू घोठिया एवम सभी स्वजातीय बन्धुओ के योगदान से दुर्गुकोंदल तहसील साहू समाज के द्वारा  शोभायात्रा निकाल कर कर्मा जयंती मनाया गया। आगामी कर्मा महोत्सव सिलपट परिक्षेत्र में तहसील स्तरीय  मनाया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments