Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ओपन काउंसलिंग कल से*

*कगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय में  प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ओपन काउंसलिंग  कल से* 



दुर्गूकोंदल ।कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय, दुर्गुकोन्दल, जिला उ०ब० कांकेर (छ०ग०), शैक्षणिक सत्र 2024-25 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत *बी.एस.सी/बी.ए./बी.कॉम* प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऐसे पंजीकृत आवेदक जिनका पूर्व मेरिट सूची में नाम आया हो किन्तु किसी कारणवश प्रवेश लेने में वंचित रह गए हो अथवा अब तक किसी मेरिट सूची में नाम न आया हो. ऐसे प्रवेश के लिए के लिए इच्छुक 11:00 बजे से Open Counselling में शामिल हो सकते हैं। कगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गुकोदल के प्राचार्य डी एल बढ़ाई ने बताया है कि दिनांक 15/07/2024 दिन सोमवार समय प्रातः काउंसलिंग में उपस्थित सभी आवेदकों को रिक्त सीटों के विरुद्ध पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आरक्षणवार गुणानुक्रम विधि से प्रवेश दिया जाएगा। आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कक्ष क्रमांक 04 में निर्धारित समय पर उपस्थित होंवे। अपूर्ण दस्तावेज के कारण प्रवेश से अपात्र होने

पर आवेदक की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजः-

• ऑनलाईन आवेदन की हार्ड कॉपी (हस्ताक्षर सहित)

• स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रतिर

• चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

• माइग्रेशन प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।

12वीं अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।

10वीं अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।

• जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।

ABC आई.डी. प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति।

• पहचान पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।

गैप प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति। (जिस पर लागू हो)

टीप :- उक्त प्रमाण पत्रों को कम में सजाकर व सभी के मूल प्रतियों के साथ ही प्रवेश समिति से सत्यापन करावें।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts