Ticker

6/recent/ticker-posts

Dongargarh: डोंगरगढ कांग्रेस चिन्ता करें अविश्वास प्रस्ताव गिनती में एक कांग्रेस पार्षद कम कैसे हो गए

डोंगरगढ कांग्रेस चिन्ता करें अविश्वास प्रस्ताव गिनती में एक  कांग्रेस पार्षद कम कैसे हो गए 



भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ट भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की भाजपा के पार्षदों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें भाजपा को15मत मिले एवं कांग्रेस को 08मत मिले मतदान अधिकारी द्वारा कांग्रेस को विजयी घोषित किया गया निर्णय के खिलाफ भाजपा पार्षद दल के द्वारा कलेक्टर महोदय को आवदेन दिया गया है नगरपालिका पार्षदों की संख्या23हैं जिसमें कांग्रेस के पास09 एवं भाजपा के पास 14 हैं अविस्वास प्रस्ताव में भाजपा को 15 एवं कांग्रेस को 08 मत मिले हैं, भाजपा के पार्षदों की संख्या बल से एक अधिक और कांग्रेस को एक कम इसकी चिंता कांग्रेस करे कि एक कम कैसे हो गया , भाजपा पार्षदों ने अपने मत का उपयोग भाजपा के पक्ष में किया हैं ।

पूरे अविश्वास प्रस्ताव में कार्ययोजना तैयार करने के लिये प्रदेश भाजपा के द्वय महामंत्री  रामजी भारती एवं भरत वर्मा ,पूर्व विधायक  विनोद खांडेकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंग बन्नोआना, जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव सहित  सुनीलकुमार जैन, शहर भाजपा के अध्यक्ष अमित जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओंकी भूमिका सराहनीय है।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से

अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments