Ticker

6/recent/ticker-posts

*BELGAHNA गाय बनी एटीएम की वीआईपी ग्राहक – नोट नहीं, आराम का हिसाब!*

 




Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट..... 

बेलगहना (छत्तीसगढ़)। यह नज़ारा किसी गाँव के गौशाला का नहीं, बल्कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के 24 घंटे खुले रहने वाले एटीएम का है। बाहर जनता लाइन में परेशान और अंदर गाय महारानी एसी रूम में मज़े से कंबल ताने बैठी हैं।


लोग कहते रह गए – “नकद निकलेगा कि गोबर?”। यह खबर बैंक प्रबंधन तक पहुंचने पर कोई उचित उपाय निकले की पशुओं के लिए अलग ए टी एम बनाया जाए अथवा वर्तमान व्यवस्था सुधार किया जाए। अन्यथा ए टी एम तो दी गई पर सुरक्षा का जिम्मा गौ वंशीय पशुओं को सौंप दिया गया.


ग्राहकों ने तंज कसा – “जनधन खाता तो सुना था, अब गोधन खाता भी खुल रहा है क्या?”

ATM में घुसने वाले ग्राहकों ने डरते-डरते कहा – “भाई! बैलेंस चेक करना आया था, कहीं बैलेंस बिगाड़ न दे।”


लगता है अब एटीएम से पैसे नहीं, दूध निकलने की गारंटी है। आखिर, यही है भारत की असली कैश-लेस और कैश-काऊ इकॉनमी!

Post a Comment

0 Comments

Random Posts