जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही।
गोदाम से आनाज चोरी के मामलें 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
आरोपियों के कब्जे से अनाज बिक्री के नगदी रकम 7,900 रूपये किया गया जप्त।नाम आरोपी-
01. राहुल कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 27 साल साकिन पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
02. दिनेश साहू पिता सुब्बू साहू उम्र 25 साल साकिन शिव नगर ढाबा रोड़, चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
मामले का संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी दिनांक 03.06.2026 की रात्रि थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जंहा अनाज का गोदाम है, एवं अनाज फिल्टर का काम किया जाता है तथा अनाज जमा रखा जाता है। उक्त फर्म के मालिक खुबचंद पारख हैं, फर्म में विगत 40 वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। उक्त गोदाम में मार्च 2026 से रखे हुए अनाज को समय अंतराल पर अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय चोरी किया जाता रहा है। विगत समय में जब गोदाम का दरवाजा खोला गया तब तीन बार ताला एवं चैन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। गोदाम का मुआयना करने पर गोदाम में रखे हुए अनाज के कटटो में कमी पायी गयी। मिलान करने पर अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप० क्र० 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर की सूचना पर राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज के बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर मामले में विधिवत गिरफ्तार आज दिनांक 04.06.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
राहुल कुर्रे के विरुद्ध थाना लालबाग में
1. अपराध क्रमांक 91/25 धारा 115(2), 296, 351 (2), 3 (5) बीएनएस
2. थाना कोतवाली अप क्रमांक 381/22 धारा 36 च आबकारी एक्ट के मामले दर्ज है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, सउनि0 इसराफिल खान, प्र0आर0 संदीप चौहान, आर प्रयांश, श्रीनिवास राव, साइबर सेल एवं थाना पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments