*रंगमंच, पुलिया और नेटवर्क की मांग को लेकर विधायक निवास पर पहुंचे ग्रामीण*
*कोसपराली के ग्रामीणों ने विधायक निवास पर उठाई विकास की मांग, पुलिया, रंगमंच और जिओ टावर की गुहार*
दुर्गूकोंदल ।कोसपराली के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने विधायक सावित्री मंडावी के निवास पहुंचे।उनकी मुख्य मांगों में ग्राम कोसपराली में रंगमंच का निर्माण,पंचागी से कोसपराली नाला पर पुलिया निर्माण, और पंचागी गांव में जिओ टावर की स्थापना शामिल हैं।ग्रामीणों ने विधायक सावित्री मंडावी को बताया कि गांव में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। रंगमंच के निर्माण से ग्रामीणों को एक स्थायी मंच मिलेगा।पंचागी से कोसपराली नाला पर पुलिया न होने से ग्रामीणों को खासकर बरसात के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह पुलिया गांवों को जोड़ने और आवागमन में सहूलियत के लिए बेहद जरूरी है।पंचागी में जिओ नेटवर्क की कमी से शिक्षा, व्यापार और अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जिओ टावर की स्थापना से डिजिटल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए पहले भी कई बार प्रशासन औरजनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विधायक सावित्री मंडावी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी आवाज़ सुनी जाएगी और जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।इस दौरान सरपंच जैन पूड़ो,अजय बेसरा,देवा दुग्गा,सगोबाई,इंद्र पूड़ो,राजबत्ती हिड़को आदि मौजूद थे।


0 Comments