Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कृषि अधिकारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

*कृषि अधिकारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*



दुर्गुकोंदल।छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक कृषि अधिकारी संघ, विकासखंड दुर्गुकोंदल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज तहसीलदार दुर्गुकोंदल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नाम ज्ञापन सौंपा।संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री लिखेश कुमार वर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री गुमेश नाग के आह्वान पर, 8–9 सितम्बर को प्रदेशभर में कृषि अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में आज आंदोलन के द्वितीय चरण में जिले व विकासखंड स्तर पर एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो संघ प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।संघ ने स्पष्ट किया कि 15 सितम्बर 2025 से पीएम किसान सम्मान निधि, एग्री-स्टैक पंजीयन, फसल कटाई प्रयोग जैसे सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री रुपेश कुमार नेताम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष श्री संदीप शोरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश पद्माकर, सचिव श्री प्रसंजीत वैद्य, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा तारम, वरिष्ठ सलाहकार श्री मनोहर चंद्रवंशी, श्री डोमेंद्र धारीवाल, सदस्य श्री हलधर नेगी एवं श्री नैश्वर्य साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments