Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: पुलिस का नया सबेरा अभियान,एक दिन में 62 बल्क लीटर शराब 8सौ ग्राम गांजा जप्त 05 आरोपीयों को भेजा जेल*

 *पुलिस का नया सबेरा अभियान,एक दिन में 62 बल्क लीटर शराब 8सौ ग्राम गांजा जप्त 05 आरोपीयों को भेजा जेल*


*रिपोर्टर --जयविलास ‌शर्मा



गरियाबंद --19 सितम्बर का दिन पुलिस शराब माफियाओं पर आफत लेकर आयी।जिले भर में मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवभोग पुलिस ने नया सबेरा अभियान के तहत बडी कारवाई की है। मजबूत मुखबिर सूचना और पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता के चलते देव भोग की पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों पर 61.84 बल्क लीटर अवैध शराब के अलावा 8 सौ ग्राम गांजा जप्त कर 05 आरोपीयों को जेल भेज दिया है।


*पहली कार्यवाही*

पोडागुडा तिराह पर धौंराकोट निवासी 35 वर्षीय चिंताराम यादव के पास से दो जरकीन में रखे 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


*दूसरी कार्यवाही*

पुलिस ने इसी दिन देवभोग नगर राजापारा के महेन्द्र सिन्हा को देव भोग स्थित बीजली सप्लाई केन्द्र के पास 18 नग रोमीयो देशी प्लेन मदिरा की सप्लाई करते पकड़ा और उसके खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।


*तीसरी कार्यवाही*

पुलिस ने कुम्हडई खुर्द सामुदायिक शौचालय के समीप यहीं के सुरेश सोनी को  203 नगर ओडिशा के लाल घोड़ा छाप शराब के साथ दबोचा।


*चौथी कार्यवाही*

देवभोग ब्लाक के सरदापुर मोखागुडा चौराहे पर धौंराकोट निवासी नुतन सोम को 5लीटर वाले जर्किन में 15 लीटर कच्ची शराब की अवैध तस्करी करने पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।


*पांचवीं कार्यवाही*

19 सितम्बर को दिनभर के शराब नियंत्रण अभियान के तहत देवभोग पुलिस ने कदलीमुडा टावर के समीप गाड़ाघाट के बृजलाल को शक के आधार पर 8 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा जिसकी बाजारू मूल्य 8 हजार रूपये आंकी जा रही है।

इस प्रकार देवभोग पुलिस ने 19 सितम्बर के दिनभर में बिना कोई बैध कागजात वाले अवैध शराब और मादक पदार्थ जप्त किये है।19 सितम्बर का दिन जहां इन अवैध कारोबारीयो के लिये आफत का दिन रहा वहीं 61.84 वल्क लीटर शराब और 8सौ ग्राम गांजा जिसकी किमत 19000 रूपये के रूप में बड़ी सफलता मिली है।देवभोग पुलिस ने आरोपियों पर 34(1)ख,34(2) छग आबकारी एक्ट और 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट पर कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments