Ticker

6/recent/ticker-posts

Bhilai: सेवा पखवाड़ा में स्वच्छ धरा समिति का स्वच्छता अभियान

 लोकेशन भिलाई 

संजय कुमार 


सेवा पखवाड़ा में स्वच्छ धरा समिति का स्वच्छता अभियान



भिलाई। हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने समिति के संरक्षक नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया।


लगातार चार दिनों तक समिति की टीम ने भिलाई नगर के हुडको शहीद स्मारक, सेक्टर-6 ई मार्केट हनुमान मंदिर परिसर, सेक्टर-10 जगदंबा मंदिर परिसर एवं सेक्टर-7 मार्केट एरिया में साफ-सफाई अभियान चलाकर खरपतवार, गाजर घास, झिल्ली, पानी पाउच, बोतल, कागज आदि एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।


संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करें और चाहें तो समिति से जुड़कर इस अभियान को गांव, शहर और महानगरों तक ले जाएं।


समिति की अंबागढ़ चौकी प्रभारी श्रीमती सरोज टहनगुरिया ने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। वहीं, समिति की आजीवन सदस्या श्रीमती श्वेता जैन ने बताया कि समिति के लगातार 932 दिनों से चल रहे अभियान से प्रेरित होकर लोग जगह-जगह स्वच्छता व पौधारोपण कर रहे हैं।


इस अभियान में संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, महेंद्र यादव, सरोज टहनगुरिया, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, गोल्डी सोनी, पद्मनाभन सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments