लोकेशन बालोद
संजय कुमार
बालोद जिले के जेवरतला गांव में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, प्रशासन ने किया समाधान
बालोद, 10 नवम्बर 2025
जेवरतला गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर लगातार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। मृतक रामलाल साहू (50 वर्ष) की मृत्यु रायपुर के एक निजी अस्पताल में हुई थी। परिजन शव को गांव लाना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप था कि मृतक परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है, जिसके चलते उन्होंने गांव में अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। इस पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे दिन गांव में मौजूद रहे और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
आखिरकार रविवार देर शाम प्रशासन की मध्यस्थता में निर्णय लिया गया कि शव का अंतिम संस्कार सांकरा के कब्रिस्तान में किया जाएगा।
हिंदू संगठनों ने क्षेत्र में अवैध प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की शिकायतें भी प्रशासन को दीं। इस दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्मांतरण संबंधी शिकायतों को लेकर संगठन सतर्क है और प्रशासन से जांच की मांग की गई है।

0 Comments