Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....
बेलगहना, 27 अप्रैल 2026। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को बेलगहना तहसील में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप देखने को मिला। देशभर की तहसीलों में एक साथ चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इसी क्रम में बेलगहना तहसील में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। सभी ने एक स्वर में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने एवं गो संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान तहसील के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक समर्थन देते हुए अधिक से अधिक हस्ताक्षर कर अपना योगदान दिया। पूरे आयोजन में जनभावनाओं का स्पष्ट रूप से उफान देखने को मिला, जहां हर वर्ग के लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहसील प्रचारक जय गुप्ता, प्रभात पाण्डेय, रूद्र अग्रवाल, विजय केश्वरवानी, अभिषेक गुप्ता, बापी हलधर, हिमांशु पैकरा, परमेश्वर, कलावती साहू, पलक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मौजूद है, जो आने वाले समय में एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले सकता है। 🚩




0 Comments