जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की कार्यवाही। बख्तावर चाल तुलसीपुर हुई मारपीट के घटना के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर दिया गया घटना को अंजाम।
ऽ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का राड़,प्लास्टिक का पाईप एवं डंडा किया गया जप्त।
ऽ नाम पता आरोपी- 01. मुकेश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन बख्तावर चाल तुलसीपुर
गली नं. 01 वार्ड नं. 16 थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगाव
02. आकाश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन बख्तावर चाल तुलसीपुर
गली नं. 01 वार्ड नं. 16 थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगाव
03. आकाश गेड़ाम पिता पवन गेड़ाम उम्र 22 वर्ष साकिन बख्तावर चाल वार्ड नं.
17 तुलसीपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
04. साहिल खान पिता बब्बू खान उम्र 25 वर्ष साकिन मोतीपुर ओ0पी0 चिखली
जिला राजनांदगांव (छ0ग0
दिनांक 09.11.2025 को प्रार्थी राज यादव पिता स्व0 बसंत यादव उम्र 17 वर्ष साकिन संगम चौक साधूचाल तुलसीपुर जिला राजनांदगांव का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 09.11.2025 को 12ः30 बजे गली नं. 01 बख्तावर चाल तुलसीपुर में आरोपी मुकेश साहू, आकाश साहू, आकाश गेड़ाम एवं साहिल खान द्वारा पुरानी विवाद को लेकर मां बहन की गंदी-2 गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर लोहे के राड़, प्लास्टिक पाईप, उंडा व हाथ मुक्के मारपीट कर चोट पहुंचाना एवं बीच बचाव करने आई सुनीता बंसोड़ के साथ भी गाली गलौच कर हाथापाई करना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलॉफ अप0क्र0 682/25 धारा 296, 118, 351, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) राजनांदगांव के निर्देश एवं राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुष्पेन्द्र नायक (रा0पु0से0) के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में तत्काल पुलिस बल घटना स्थल तुलसीपुर रवाना कर आरोपियान 01. मुकेश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन बख्तावर चाल तुलसीपुर गली नं. 01 वार्ड नं. 16 थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगाव 02. आकाश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन बख्तावर चाल तुलसीपुर गली नं. 01 वार्ड नं. 16 थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगाव 03. आकाश गेड़ाम पिता पवन गेड़ाम उम्र 22 वर्ष साकिन बख्तावर चाल वार्ड नं. 17 तुलसीपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 04. साहिल खान पिता बब्बू खान उम्र 25 वर्ष साकिन मोतीपुर ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाया गया। आरोपियों से पूछताछ पर जर्म स्वीकार घटना में प्रयुक्त लोहे का राड़, प्लास्टिक का पाईप व डडा जप्त कर आज दिनांक 10.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम सहायक उप निरीक्षक नंदनी ठाकुर, प्र0आर0 जी0 सिरील कुमार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments