थाना- पुलिस चौकी चिचोला दिनांक- 10.02.2026
अपराध क्रमांक- 14/2026 धारा- आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7
दिगर राज्य से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के समितियो में धान खपाने हेतु परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिफ्तार
पूर्व में 06 ट्रको से 2170 कटटा धान की कुल किमती 26 लाख 90800 को जप्त किया गया था।
प्रकरण में 03 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी गई रिमांड पर
प्रकरण में अन्य आरोपी फरार, पता तलाश जारी ।
छत्तीसगढ राज्य शासन के आदेशानुसार दिगर राज्य से छत्तीसगढ राज्य के समितियों में धान खपाने, बेचने हेतु अवैध रूप से लाभ प्राप्त करने धान परिवहन भण्डारा रोकने हेतु कार्यपालिका दण्डाधिकारी तहसील छुरिया ( विजय कुमार कोठरी ) द्वारा टीम बनाकर दिनांक 14.01.2025 को कार्यवाही कर 06 ट्रको से 2170 कटटा धान जप्त कर पुलिस चौकी चिचोला में अपराध दर्ज कराया गया था। प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा , अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस चौकी हमराह स्टाप के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी (1) नीरज सापेकर उर्फ नीरू पिता खेमचंद सापेकर उम्र 33 साल पता ग्राम जंभूरटोला पोष्ट फुकीमेता तहसील आमगांव जिला गोंदिया ;महाराष्ट्र (2) अरूण दमाहे पिता नोहर लाल दमाहे उम्र 42 साल पता ग्राम मोहनटोला वार्ड नं0 05 थाना व पोष्ट आमगांव तहसील मगांव जिला गोंदिया ;महाराष्ट्र (3) कृष्ण कुमार डोंगरवार पिता उरकुडा डोगरवार उम्र 35 साल पता ग्राम कुनबीटोला पोष्ट कावराबांध थाना व तहसील सालेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश पटेल ,सउनि विरेन्द्र नाविक ,सउनि मो.शरीफुददीन शेख , प्रधान आरक्षक 585 धर्मेन्द्र साहू ,आर. 267 चंद्रशेखर प्रेमी , का कार्य सहरानीय रहा है।
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments