Ticker

6/recent/ticker-posts

Kota..वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज।

 



कोटा....नगर पालिका कोटा के वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस युवा पार्षद की लापरवाही का खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड के चंडी माता गली, दहाईत पारा क्षेत्र में नाली स्लेप न होने से , जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाली पार्षद महोदय के निवास स्थान से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद भी महीनों से समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।


वार्डवासियों ने बताया कि पहले नाली में सुरक्षा के लिए जाली लगी हुई थी, लेकिन उसे भी हटा दिया गया, जिसके बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। बीते कई महीनों से गली में रहने वाले लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद अपने ही वार्ड की समस्याओं को नजरअंदाज कर सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों और अन्य वार्डों के कार्यक्रमों में ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं, जबकि उनके अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं अनदेखी का शिकार हैं।


अब वार्डवासियों की निगाहें नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक किया जाता है और वार्डवासियों को राहत कब मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments