जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की कार्यवाही।
रात्रि में घर घुसकर अपने साला को चाकु मारने वाला जीजा को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। पति पत्नि का तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है।
आरोपी की पत्नि मायके में रहने से नाराज होकर घटना को दिया अंजाम।
नाम आरोपी- राजेन्द्र बेनसा पिता लखन लाल बेनसा उम्र 36 साल साकिन रूआबांधा बस्ती बजरंग चौक भिलाई थाना भिलाई नगर सेक्टर-06 जिला दुर्ग (छ0ग0)
दिनांक 03.07.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन की शादी वर्ष 2018 में रूआबांधा भिलाई जिला दुर्ग निवासी राजेन्द्र बेनसा के साथ हुई है। राजेन्द्र बेनसा आये दिन इसकी बहन के साथ मारपीट करने से अपने मायके में आकर रह रही है, और न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा है। आज रात्रि में यह अपने बुआ के लड़के आशीष शेण्डे के साथ अपने घर के उपर वाले कमरे में सोया था कि रात्रि करीबन 03ः30 बजे इसका जीजा राजेन्द्र बेनसा बाजू घर के छत से होकर इसके कमरे में आकर धारदार चाकूनुमा वस्तु से इसके बाये घुटने पर वार कर चोट पहुंचाया, इसके द्वारा जोर-2 से चिल्लाने पर बगल में सो रहा आशीष शेण्डे जाग गया, बीच बचाव करने पर अश्लील गाली गलौच व जाने से मारने की धमकी देकर भाग जाना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अप0क्र0 330/26 धारा 296, 351(2), 333 बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी राजेन्द्र बेनसा निवासी रूआबांधा भिलाई जिला दुर्ग की पतासाजी कर आज दिनांक 04.07.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकु जप्त कर आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
आरोपी थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग का लिस्टेड गुंडा बदमाश है इसके खिलाफ धारा 307 भादवि एवं धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत चलानी करवाई किया गया हैl
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार साहू, सउनि0 इसराफिल खान, आरक्षक लिलेन्द्र पटेल, श्रीनिवास राव, प्रकाश कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments