Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: आकाशीय बिजली ने ले ली बच्चे की जान

 आकाशीय बिजली ने ले ली बच्चे की जान


रिपोर्टर --जयविलास शर्मा 


गरियाबंद _देवभोग क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक खीर सागर यादव की मौत हो गई। यह घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है।



मिली जानकारी के अनुसार, खीर सागर यादव मूल रूप से ग्राम धारनीधोड़ा का निवासी था, लेकिन वह अपने नाना-नानी के गांव मुरगुड़ा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के कारण उसके बाएं कान के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया और बाल पूरी तरह जल गए। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts