आईपीएल सट्टा पर बसंतपुर राजनंदगांव पुलिस की कार्यवाही करोड़ के लेन-देन का खुलासा
थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करते हुए सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया गया।
शिकारीपारा बसंतपुर में मोबाइल के माध्यम से संचालित आईपीएल क्रिकेट सट्टा का खुलासा।
आरोपी से 02 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 2500/- रूपये जप्त।
हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था।
जप्त मोबाइल के विश्लेषण में लगभग 2 करोड़ रूपये के लेन-देन का खुलासा।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आरोपी के बैंक खाते को बंद कराकर लेनदेन पर रोक लगाई गई.
आरोपी का विवरण
नाम – श्याम यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 30 वर्ष
निवासी – शिकारीपारा बंगाली चाल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
फरार आरोपी
राकेश कुमार उमरे
निवासी – समता कॉलोनी पनेका, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्माके निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में क्रिकेट सट्टा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी मे थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा यह प्रभावी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही का विवरण
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बसंतपुर क्षेत्र के शिकारीपारा में एक व्यक्ति आईपीएल मैच (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स) के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी श्याम यादव को मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक की-पैड मोबाइल, एक टच मोबाइल एवं 2500/-रूपये नगद जप्त किया गया। मोबाइल की जांच में लगभग 2 करोड़ रूपये के लेन-देन का विवरण प्राप्त हुआ।
आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।
मुख्य आरोपी राकेश उमरे फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।
जन सामान्य हेतु अपील
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ या ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल न हों।
ऐसे अवैध गतिविधियों से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आपके आसपास इस प्रकार की कोई गतिविधि संचालित हो रही हो, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments