Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: गैंदाटोला क्षेत्र के शराब कोचिया अवैध रूप से शराब परिवाहन करते गिरफ्तार

 थाना डोंगरगांव,जिला राजनांदगांव 

 गैंदाटोला क्षेत्र के शराब कोचिया अवैध रूप से शराब परिवाहन करते गिरफ्तार  

आरोपी के कब्जे से 37 पौवा देशी शराब शोले 6.660 बल्क लीटर कीमती रकम 2960/- रूपये एवं 

        टीव्हीएस मोटर सायकल क्रमाक सीजी 08 एजी 1253 किमती 50,000/- रूपये बरामद

 गिरफ्तार आरोपी तोरण लाल धनकर पिता रामाधार धनकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी घुपसाल, थाना गैंदाटोला 

  जिला राजनांदगांव (छ.ग.)



पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के मंशानुसार अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस एवं अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगो के संबंध में पतासीजी कर कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है।  

  इसी क्रम में दिनांक 28.06.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि, एक व्यक्ति मात्रा से अधिक शराब रखकर अपने टीव्हीएस मोटर सायकल से करियाटोला से डोंगरगांव की ओर जा रहा है। जिस पर अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक  मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, थाना डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पुलिस की टीम गठित कर उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये व वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तोरण लाल धनकर निवासी ग्राम घुपसाल, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) होना बताया। टीम के सदस्यो द्वारा उसकी तलाशी  लेने पर उसके पास अवैध रूप से शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में तोरण लाल धनकर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी तोरण लाल धनकर पिता रामाधार धनकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी घुपसाल, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 37 पौवा देशी शराब शोले किमती 2960/- रूपये एवं टीव्हीएस मोटर सायकल क्रमाक सीजी 08 एजी 1253 किमती 50,000 /- रूपये जुमला किमती 52,960/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।    

    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक डेमन चन्द्राकर, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी, ओंकार कुर्रे, की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Post a Comment

0 Comments