बालोद
लोकेशन-सिकोसा
तारीख 12/08/23
सिकोसा आर्दश ग्राम सिकोसा मे शुक्रवार को मिनीमाता की पुण्यतिथि मनाई।
पुण्यतिथि पर समाज के लोगों ने मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाज के दौलत कोसरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज की रीति- नीति, खानी- बानी में सुधार करते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कोसरे ने आगे कहा छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गो ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिनीमाता समाज हितैषी कार्यो की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची।
मिनीमाता ने समाजसुधार सहित सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने जन सेवा को ही जीवन का उद्ेश्य मानकर कार्य किया। उन्होंने नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआ-छूत निवारण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, निःशक्त व अनाथों के लिए आश्रम, महिला शिक्षा और जनहित के अनेक फैसलों और समाज हितैषी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिनीमाता की राजनीतिक सक्रियता और समर्पण से पीड़ितों के अधिकार हेतु संसद में अनेक कानून बने। कार्यक्रम में समाज के शत्रुघ्न बारले कांता भारती नरेश मारकंडे जीवराखन गोयल राम गुलाम राय इंद्रजीत गोयल खुमान बारले नारायण कोसरे नदकेश्वर राय लता गोयल ,जोगोबाई लखनी बारले जानकी राय समाज के लोग उपस्थित थे
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
0 Comments