Ticker

6/recent/ticker-posts

Devbhog: ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

 देवभोग_ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।




    देवभोग के बालिका कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आज राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ,जिसमें ब्लॉक के 21 संकुल के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वैज्ञानिक सोच,अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन में ब्लॉक के 21 संकुल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में उपस्थित जिला नोडल राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के राजेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि एसे प्रदर्शनों से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जलचक्र, पादप कोशिका, पाचन तंत्र,मानव श्वशन तंत्र,वैक्यूम क्लीनर, अमीबा में पोषण,विद्युतदर्शी,ध्रुमपान के दुष्प्रभाव, कबाड़ से जुगाड़, रैन वाटर हार्वेस्टिंग,शिशु जीवन चक्र,शरीर के आंतरिक अंगों की जानकारी,मानव उत्सर्जन तंत्र,परिवर्ती प्रतिरोध,एटीएम,प्रज्ञान रोवर, लाइट लैंप,चंद्रयान 3,सुरक्षा प्रणाली, मिसाइल लांच,मैजिकल पेंफिंग,जल एवं वायु प्रदूषण,सौर पैनल,जल शुद्धिकरण,विद्युत लेपन,गणितीय घड़ी,पवन चक्की,विद्युत ऊर्जा से यांत्रिक ऊर्जा,वृतीय गति का प्रदर्शन,वाटर टरवाईंन,हृदय,प्रकाश संश्लेषण,ओरियन कैप्सूल, सहित आधुनिक सिचाई पद्धति,डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया । विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। दो सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया।माडल प्रदर्शनी में देवभोग संकुल के प्रथम सोहन ठाकुर,रोशन सोनी, रोशन निषाद, एवं द्वितीय स्थान में डूमरपीठा संकुल किशन कुमार,पंकज यादव,



*क्विज प्रतियोगिता* में देवभोग संकुल के प्रथम स्थान पर तुषार साहू,रोशन सोनी,द्वितीय स्थान धौराकोट संकुल से  निरंजन नागेश,प्रमोद नागेश,



पुस्तक प्रदर्शनी प्रथम:-

यशवंत सोनवानी (गोहरापदर)


*माध्यमिक स्कूल*


प्रथम:- गंगाराम,राकेश कुमार (संकुल सीनापाली)


द्वितीय:- परशुराम नागेश,वीरेंद्र पार्टी,(मुड़ागांव)


*विज्ञान प्रदर्शनी*


प्रथम:-राहुल साव (खुटगांव)


द्वितीय:- किशोर मांझी(देवभोग)


*कब्बाड से जुगाड़*


प्रथम:- उत्तम नागेश(जामगांव)


द्वितीय:-गिरधर साहू (खोकसरा)



*निर्णायक*


श्रीकांत तिवारी,देवशरण पांडे,लेखराम वर्मा,नरेश कुमार आडील्य,राजेश कुमार वैष्णव,जितेंद्र कुमार सोम, लक्ष्मीकांत कश्यप,मुकेश कुमार कश्यप,महेंद्र कुमार रामटेके,उमेश कुमार यादव, केदार राम साहू,प्रकाशचंद्र पात्र,अंगद कुमार साहू, ओजस्विता तिवारी,राजेश कुमार भारद्वाज, दिव्या प्रधान,वाहुल सोनी,प्रमोद कश्यप, प्रीति सिंहा उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments