Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: नाबालिक बालक का ग़ैर -इरादतन हत्या करने वाले आरोपी ट्रेक्टर चालक व उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 थाना – गैंदाटोला , जिला राजनांदगांव

नाबालिक बालक का ग़ैर -इरादतन हत्या करने वाले आरोपी ट्रेक्टर चालक व उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आरोपी ट्रेक्टर चालक द्वारा तेरह वर्षीय बालक को बहला-फुसला कर ट्रेक्टर में बैठाकर खेत ले जाकर बालक से कराया जान -जोखिम भरा काम

ट्रेक्टर अनलोडिंग करते समय ट्रॉली पलटने से बालक की हुई दर्दनाक मौत

साक्ष्‍य छुपाने के उद्देश्य से घटना पश्चात आरोपी ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर स्वामी दोनों मिलकर बालक के शव को तीन किलोमीटर दूर ले जाकर था छुपाया

घटना में प्रयुक्‍त दो नग ट्रेक्‍टर 01.लोडर ट्रेक्‍टर क्रमांक – CG08BB2962 , 02. ट्रेक्‍टर क्रमांक – CG08AS5989 मय ट्राली , एवं मोबाईल 02 नग , कुल कीमती – 11,77,560/- रूपये , को मौके से किया गया जप्‍त

गिरफ्तार आरोपी का नाम-  

01 – जशवंत नेताम पिता चतुर राम नेताम , उम्र- 25 साल, पता- ग्राम मातेखेड़ा ,थाना गैंदाटोला जिला    

राजनांदगांव , छ0ग0, 

02- ओमप्रकाश साहू पिता अलखराम साहू , उम्र- 35 साल , पता- ग्राम मातेखेड़ा , थाना गैंदाटोला ज‍िला राजनांदगांव ,छ0ग0,



प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी पिता स्‍व0बुधारसिंह मंडावी, निवासी ग्राम मातेखेड़ा ,थाना गैंदाटोला ,जिला राजनांदगांव ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.26 को वह अपनी पत्नि व पुत्री के साथ शादी समारोह में ग्राम अमलीडी गया हुआ था । रात में विवाह समारोह से वापस हो गया , दिनांक 01.05.26 के सुबह उनका नाबालिक पुत्र भावेश मंडावी घर पर नही दिखा तब घर में अपनी सास से पुछताछ करने पर बच्‍चे को दिनांक 30.04.26  के शाम गांव का जशवंत नेताम बिना बताये अपने साथ ट्रेक्‍टर में ले गया बताया जो सुबह तक घर पर नही आना  बतायी । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गैंदाटोला में अपराध धारा- 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में  लिया गया । 

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव , सुश्री अंकिता शर्मा , के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में तत्‍परता से कार्यवाही करते हुये संदेही जशवंत नेताम को पुलिस अभिरक्ष्‍ज्ञा में लेकर पुछताछ किया जो बताया कि दिनांक 30.04.26  को गांव के ओमप्रकाश साहू के  खेत को ट्रेक्‍टर से समतलीकरण करने हेतु मिट्टी को ट्रेक्‍टर में भरकर एक खेत से दुसरे खेत में लोडिंग – अनलोडिंग करने नाबालिक बच्‍चे भावेश मंडावी घर वाले को बिना बताये अपने साथ ट्रेक्‍टर में बैठाकर ले गये । ट्रेक्‍टर मालिक ओमप्रकाश साहू के साथ 

उनके खेत में पहूंच कर ट्रेक्‍टर की ट्राली में मिट्टी भरकर  दुसरे खेत में  अनलोड कर रहे थे । यह जानते हुये  कि ट्रेक्‍टर लोडिग अनलोडिग का काम जान जोखिम भरा हैं, नाबालिक भावेश को ट्रेक्‍टर को अनलोडिग करते समय ट्राली के हुक को खोलने जशवंत नेताम एवं ओमप्रकाश साहू  के द्वारा बोला गया इसी दौरान ट्रेक्‍टर को जशवंत नेताम चला रहा था जो आगे- पीछे करते समय ट्राली पटल गयी , जिससे में नाबालिक भावेश मंडावी ट्राली में दब गया जिससे तत्‍काल मौके पर उनकी मृत्‍यु हो गयी । रात में ही वाहनचालक जशवंत व वाहन स्‍वामी ओमप्रकाश साहू एक राय होकर भावेश के शव व साक्ष्‍य को छुपाने के नियत से शव को ट्रेक्‍टर ट्राली में भरकर उक्‍त स्‍थान से ट्रेक्टर में शव को दुसरे गांव केशोटोला के खेत में फेंक दिया । आरोपीगण के निशानदेही पर  ग्राम केशोटोला के खेत में भावेश मंडावी के क्षत विछत शव को विधिवत बरामद कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्‍टमार्डम सीएचसी छुरिया रवाना किया गया।  विवेचना के दौरान आरोपीगण जशवंत नेताम व ओमप्रकाश साहूं , के विरूद्ध सुसंगत धारा जोड़कर विधिवत गिर0 कर न्‍यायिक रिमांड पर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया है । 


उक्‍त कार्यवाही में निरी0 राजेश साहू , सउनि मेघनाथ सिन्‍हा, सउनि हेमंत बोरकर आर0 1990  नरेश प्रधान , आर0 भुपेन्‍द्र मंडावी 1333 की विशेष भुमिका रही हैं ।

Post a Comment

0 Comments