Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट बेलगहना....
बेलगहना.... रोजगार सहायक के खिलाफ ग्राम के ही पंच प्रतिनिधि व अन्य के द्वारा जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास की गई FIR दर्ज कराने की मांग।आवेदन मे कही ये बातें....काशीराम पंच प्रतिनिधि वार्ड नंबर 18 कोनचरा व अन्य ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक राजेंद्र पटेल के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा को की गई थी जिसमें संबंधितों के बयान एवं कथन लिया गया जिसमें रोजगार सहायक कोनचरा को भ्रष्टाचार आचरण एवं भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया जिन-जिन हितग्राहियों के खाते में पैसा डाला गया उसके संबंध में रोजगार सहायक ने बताया कि मैं उनकी सहमति से खाते में पैसा डलवाया हूं जबकि उदय यादव, रामायण सिंह, भगवान सिंह के जांच दौरान अपने बयान में बताया कि हमारे द्वारा रोजगार सहायक को किसी प्रकार की सहमति नहीं प्रदान की गई है इस प्रकार जनपद पंचायत कोटा के अधिकारियों के द्वारा किया गया जांच से स्पष्ट हो जाता है कि रोजगार सहायक राजेंद्र पटेल भ्रष्टाचार का दोषी है किसी अन्य हितग्राही के खाते के राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में डाला जाना नियम विरुद्ध है और जांच के दौरान रोजगार सहायक अपने बचाव में सहमति का हवाला देना सत्य व निराधार है ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अपने एवं अपनी पत्नी दोनों के नाम पर प्रधानमंत्री आवास में नाम डलवाकर आवास का निर्माण कर रहा था जिसमें ग्राम पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के जांच के दौरान आवास में अपात्र घोषित किया गया इसके बावजूद आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया गया जिसे स्पष्ट हो गया कि रोजगार सहायक भ्रष्टाचार के दोषी हैं।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है की जांच प्रतिवेदन के आधार पर रोजगार सहायक कोनचरा को पद से बर्खास्त कर FIR दर्ज कार्यवाही करने की कृपा करें।


0 Comments