Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस का आयोजन हुआ।*

 **स्वामी आत्मानंद स्कूल में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस का आयोजन हुआ।*



 दुर्गुकोंद्ल 14 सितंबर 2023 विकासखंड दुर्गुकोंद्ल  आत्मानंद स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गूकोंदल

 में 14 सितंबर गुरुवार  को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर  पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में  विद्यार्थियों के द्वारा निबंध प्रतियोगिता, हिंदी कविता,पोस्टर मेकिंग तथा हिन्दी भाषा बनाम अंग्रेजी भाषा का वाद विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन रखा गया थाl  जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर  हिस्सा लिया। जो बच्चे इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये उनको संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तथा संस्था के प्राचार्य एस . डी . दास ने हिंदी दिवस के महत्व बताते हुए कहा हिंदी भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है यह भाषा देशभक्ति संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है, हिंदी हमारे संविधान का आधिकारिक भाषा है, और हमारी राजभाषा के रूप में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर समस्त शाला परिवार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments