Ticker

6/recent/ticker-posts

*ग्राम पंचायत करका ने लिया ऐतिहासिक निर्णय:*


Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट.....

नशामुक्ति अभियान व शराब बंदी पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

बेलगहना....कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करका की ग्राम सभा में आज एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के तहत नशामुक्ति अभियान एवं शराब बंदी संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह प्रस्ताव सरपंच श्री कालेश्वर भानु की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पारित हुआ।


ग्राम सभा ने यह स्वीकार किया कि ग्राम क्षेत्र में मद्यपान एवं मादक पदार्थों का सेवन सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए ग्राम के समग्र विकास एवं सामाजिक सुधार के उद्देश्य से पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं सेवन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

प्रस्ताव के अनुसार, राज्य शासन के प्रचलित आबकारी अधिनियम के तहत प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, नशामुक्ति के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा ग्राम स्तर पर सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य में महिला समिति एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस अभियान को सशक्त बनाने हेतु जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था, गनियारी द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शराब से प्रभावित व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, आजीविका संवर्धन एवं पुनर्वास संबंधी प्रयास किए जाएंगे।

ग्राम सभा करका ने “नशामुक्त एवं स्वस्थ ग्राम” के निर्माण हेतु अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

Post a Comment

0 Comments