Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे स्कूल में मानव श्रृंखला रैली आयोजन एवं स्लोगन ,भाषण द्वारा अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023 मनाया गया

 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे स्कूल में मानव श्रृंखला रैली आयोजन एवं स्लोगन ,भाषण द्वारा अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023 मनाया गया





दुर्गूकोंदल ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बाबुलाल कोमरे द्वारा किया गया जिसके उद्धभोदन में प्राचार्य ने

साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। देश के जितने ज्यादा नागरिक साक्षर होंगे, देश उतनी ही उन्नति कर सकता है। साक्षरता के इसी महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल  विश्व भर में 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता दिवस समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत सर्व शिक्षा अभियान के जरिए साक्षरता की दिशा में भारत सराहनीय कार्य कर रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023 की थीम है 'परिवर्तनशील दुनिया में साक्षरता को बढ़ावा देना: स्थायी और शांतिपूर्ण समाज की नींव का निर्माण करना' इस तरह राष्ट्र के निर्माण में साक्षरता के महत्व को लोगों को प्रचार प्रसार करना। यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।साथ ही प्राचार्य बाबूलाल कोमरे द्वारा सभी विद्यार्थी गण शिक्षकों को साक्षरता दिवस पर साक्षरता शपथ दिलवाई गई। व्यायाम शिक्षक राजेश कुर्रे द्वारा साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। और स्लोगन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इसी के साथ  रैली भी निकाली की भाषण कार्यक्रम पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम भी रखा गया। और समस्त शिक्षक गण विद्यार्थिगण ने उत्साह पूर्वक साक्षरता दिवस मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments