Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: भारी जनसैलाब के बीच भाजपा का परिवर्तन यात्रा मैनपुर पहुँचा*

 *भारी जनसैलाब के बीच भाजपा का परिवर्तन यात्रा मैनपुर पहुँचा* 

रिपोर्ट-जयविलास शर्मा

*क्षेत्रीय विधायक सहित भाजपा के कई नेता हुये शामिल





*गरियाबंद*-- इन दिनो सत्ता परिवर्तन को लेकर छग भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभी विधानसभा पहुँच रही है।12सितम्बर को बस्तर संभाग के दंतेवाडा से यात्रा को प्रारम्भ किया गया इसयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णकांत गुर्जर,भानुप्रताप वर्मा अर्णपूर्णा देवी सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व सांसद चंदुलाल साहू सहित विधायक शिवरतन शर्मा शामिल थे जो कि धमतरी होते हुये 23 सितम्बर को नगरी  से मैनपुर पहुँची।हसी बीच भाजपा के इस परिवर्तन यात्रा मे लोगो का भारी जन सैलाब दिखा वही इस यात्रा में विन्द्रानवागढ के सैकडो  भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुये।क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी ने इसकी तैयारी को लेकर कई बार क्षेत्रीय पदाधिकारियो की बैठक ली थी वही स्वयं भी यात्रा की आगुवानी के लिये कल तैयारी का जायजा लिया था।


*जिला और विस के ये दिग्गज परिवर्तन सभा में हुये शामिल*


मैनपुर पहुँचने के पहले परिवर्तन यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओ ने  झरियाबहारा में भव्य स्वात किया वही गरियाबंद जिला के देवभोग गोहरापदर मैनपुर सहित छुरा मण्डल के सैकडो कार्यकर्ता परिवर्तन सभा में शामिल हुये जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश साहू विधायक पुजारी,पूर्व विधायक गोवर्धन माँझी भागीरथी माँझी, कुँजबिहारी बेहेरा,सहित योगेश शर्मा,नरोत्तम साहू लुद्रास साहू,दुलार सिन्हा, मनोहर बघेल, दिलीप साहू,महेन्द्र सोनी, घनश्याम मरकाम सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


*भाजपा ने कहा विन्द्रानवागढ के साथ सत्ता में लौटेंगे वही कांग्रेस  का कहना फिर से कांग्रेस की सरकार*


परिवर्तन यात्रा और उसके सभा में भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार को आडे लेते हुये कहा विन्द्रा- नवागढ बरकरार रहेगा और छग में भाजपा फिर से सत्ता पर आयेगी।वही कांग्रेस के जनक ध्रूव लोकेन्द्र कोमर्रा ,धनसिंग मरकाम,संजय नेताम ने एक संयुक्त बयान ने कहा भाजपा के परिवर्तन थँ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

Post a Comment

0 Comments