बेलगहना...मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत महिला समूह और पंचायत के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ जन चौपाल किया गया...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के *“मोर गांव, मोर पानी अभियान”* जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज एवं महिला आजीविका संवर्धन हेतु मनरेगा (MGNREGA) + NRLM के समन्वय से *“नवा तरिया आय के जरिया”* अभियान की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पंचायत बिलासपुर, जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत रतखंडी एवं शक्तिबहरा में पंच, सरपंच, ग्रामीण एवं समूह की महिलाओं के साथ जन चौपाल आयोजित हुई साथ में स्थल चयन कर कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
जिसमें तकनीकी सहायक द्वारा जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन हेतु clart ऐप से कार्य स्थल में ऐप का उपयोग करते हुए नया तालाब निर्माण हेतु स्थल का चयन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक मनरेगा, सरपंच सचिव, SHG's एवं ग्रामीण उपस्थित थे..
नवा तरिया( नया तालाब) के बनने से उसमें समूह की महिलाओं द्वारा बतख पालन, मछली पालन का कार्य किया जा सकेगा एवं नवा तरिया के मेंड़ पर सब्जी, भाजी, राहर की खेती, या फलदार वृक्ष लगाकर आय अर्जित किया जा सकता है, जिससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।




0 Comments