Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana:: BIG BREAKING BELGAHNA* *वन विभाग बेलगहना की दमदार कार्रवाई — अवैध सागौन लट्ठों से भरा पिकअप पलटा, खेत में बिखरे लट्ठे, जब्ती नामा तैयार!*

*BIG BREAKING BELGAHNA* *वन विभाग बेलगहना की दमदार कार्रवाई — अवैध सागौन लट्ठों से भरा पिकअप पलटा, खेत में बिखरे लट्ठे, जब्ती नामा तैयार!*


बेलगहना।

आज दिनांक को मुखबिर की पक्की सूचना पर बेलगहना वन परिक्षेत्र की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन लट्ठों के अवैध परिवहन का भंडाफोड़ किया।



सूचना मिलते ही परिक्षेत्र सहायक शिवकुमार पैकरा के नेतृत्व में स्टाफ पंकज साहू और संत कुमार वाकरे ने पूरी फुर्ती के साथ पीछा किया। ग्राम शक्तिबहरा से करहीकछार की ओर जा रहे पिकअप वाहन (क्रमांक CG10C 9143) में भरे अवैध सागौन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया।



 घटना के बाद खेत में बिखरे लट्ठों ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पिकअप को ट्रैक्टर से टोचन कर उठाया, जब्ती नामा तैयार किया और सभी लट्ठों को ट्रैक्टर में लोड कर सुरक्षित तरीके से सेल डिपो कोटा भेजा।


कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस ऑपरेशन में परिक्षेत्र सहायक शिवकुमार पैकरा, पंकज साहू एवं संत कुमार वाकरे की तगड़ी मौजूदगी और सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।


 अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

विस्तृत खबर के लिए बने रहें समाचार चैनल cgvtv के साथ।

Post a Comment

0 Comments