Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गाजे बाजे डीजे की धुन पर नाचते माता को विदाई दी गई

 *गाजे बाजे डीजे की धुन पर नाचते माता को विदाई दी गई।*






दुर्गूकोंदल।                                      विकासखंड मुख्यालय दुर्गूकोंदल में नौ दिनों तक पूजा अर्चना के उपरांत दसवें दिन बाजे गाजे, डीजे की धुन पर नाचते मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 15अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना किया गया। पंचमी, अष्टमी, नवमीं पर विशेष हवन पूजन किया गया। नवें दिन नौ कन्या भोज कराई गई। आम नागरिकों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। प्रतिदिन जसगीस, सेवागीत गाकर मां दुर्गा को प्रसन्न किया गया। सप्तमी पर मानसगान कार्यक्रम की आयोजन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान की चरित्र का बखान किया गया। बच्चों की रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का लोगों ने खूब मनोरंजन किया। क्वार नवरात्र पर दुर्गूकोंदल में भक्तिमय माहौल रहा। लोगों ने घरों में भी नवरात्र पर मां दुर्गा की नाम दीप जलाकर उपासना और पूजा किया। सार्वजनिक स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। और नौ दिनों तक भक्तिमय वातावरण में बीता और दसवें दिन मां दुर्गा को जसगीत के साथ सेवा अर्जी करते हुए नगर भ्रमण कराई गई। जहां सभी चौक चौराहों में लोगों ने आत्मीयता से पूजा अर्चना किया। और मां की विदाई में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। और अंतिम आरती में दुर्गूकोंदल आम नागरिक श्रद्धालु, भक्त शामिल होकर विदाई दिया। मां दुर्गा की स्थापना और पूजा अर्चना की संपूर्ण व्यवस्था नव दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष सोमल जैन, उपाध्यक्ष महत्तम दुग्गा, सचिव शंकर नागवंशी, कोषाध्यक्ष गैंदलाल लावत्रे, दीपक जैन, मुन्ना सिन्हा, हेमंत श्रीवास्तव, विनोद पारख, राजकिशोर पारख, अविनाश सिन्हा, बैगा जोहन जैन, पीयूष सिन्हा, तुषार शांडिल्य सहित समिति के सभी सदस्य, संरक्षक और दुर्गूकोंदल के आम नागरिक और दान दाताओं ने किया।

Post a Comment

0 Comments