Ticker

6/recent/ticker-posts

Jashpur: *झरिया यादव कर्मचारी संगठन खारीझरिया के श्रीनदी तट पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा - अर्चना करेंगे। जानिए कौन - कौन शामिल होंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता.....!*

*झरिया यादव कर्मचारी संगठन खारीझरिया के श्रीनदी तट पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा - अर्चना करेंगे। जानिए कौन - कौन शामिल होंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता.....!*


Ripoter: Nitish kumar 



जशपुर /अंकिरा 

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्यौहार प्रति वर्ष रक्षाबंधन के आठवें दिन जन्माष्टमी का त्यौहार भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हिंदुओं द्वारा जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वर्तमान में अन्य धर्मावलंबी के लोग भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे भारतवर्ष में सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, यादवों की जनसंख्या *1 करोड़ 86 लाख 50 हजार 119 है।* केवल हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ में यादवों की कुल जनसंख्या  लगभग *5 लाख 26 हजार* है। *भारतीय व्यापार का 11.5% का प्रबंधन यादवों के द्वारा किया जाता है।*

           इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा - अर्चना के पश्चात व्रत का पारण करते हैं। इस जन्माष्टमी के दिन अलग - अलग रंग के कपड़ों का अलग महत्व होता है। कुछ विशेष रंगों के कपड़ों को पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। कुछ रंग तो भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय हैं और इन रंगों के कपड़े पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपने मन में श्रद्धा , भक्ति और विश्वास रखें।

            जशपुर जिले में *"झरिया यादव कर्मचारी संगठन"* जिला जशपुर के तत्वावधान में *"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव"* की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। ग्राम खारीझरिया श्रीनदी के पावन तट पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन झरिया यादव समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह जिला समिति झरिया यादव समाज के जिला कोषाध्यक्ष परम आदरणीय श्री महादेव राम यादव जी, शब्दमुंडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता झरिया यादव समाज के जिला उपाध्यक्ष परम आदरणीय श्री किशुन राम यादव जी (प्रधान पाठक M/S धौंरासांड) करेंगे। जिले भर के समस्त झरिया यादव समाज के कर्मचारी शामिल होंगे। सर्व श्री गोकुलानंद यादव, रामचंद्र यादव, उमेश यादव, श्रीमती प्रेमशीला यादव, सोनसाय यादव, पंचम यादव, कौशल यादव, राधेश्याम यादव, पंकज यादव, नीरज यादव, श्रीमती सुजाता यादव , कु.प्रियंका यादव, रामनंदन यादव, भजन यादव, बालेश्वर यादव, सुरेश यादव, ईश्वर यादव, संजीव यादव, महेश्वर यादव तथा झरिया यादव समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में सर्व श्री सुदबल यादव , सुंदर यादव, कुशध्वज यादव, खुलन यादव, कृष्णा यादव खगेश्वर यादव, हरिकिशन यादव, नरेश यादव, उजित यादव, शोभनाथ यादव, नंदलाल यादव, श्रीमती पदमिनी यादव तथा झरिया यादव समाज स्वजातीय बंधुओं, माताओं - बहनों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम खारीझरिया के श्रीनदी तट पर यादवों के अराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा - अर्चना, कीर्तन - भजन के पश्चात मटकी फोड़, सुरीली कुर्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments