Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: इस चुनाव में गुटों में बट चुके समर्थकों को एकजुट करना कांग्रेस एवं भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती...

 लोकेशन छत्तीसगढ़ सक्ती

02/11/2023

*इस चुनाव में गुटों में बट चुके समर्थकों  को एकजुट करना कांग्रेस एवं भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती...*



सक्ती। विधानसभा चुनाव को अब महज 15 दिन ही शेष बच गये है सभी पार्टियां अपने वोट बैंकों को सहेजने में लगे है किंतु इन सबके बीच कांग्रेसियों की आपसी अंतर्कलह की चर्चाएं खुलकर सामने आ रही है। जानकारों की माने तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होते हुए कई गुटों में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कसमकस की स्थिति है। इधर विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है और उधर राजनैतिक गलियारों में मिला-जुला शोर सुनाई दे रहा है कभी कांग्रेस  एवं भाजपा में कांटे की टक्कर तो वहीं दोनों पार्टियों से क्षुब्द वोटरों का मुखर विरोध भी होता दिखाई दे रहा है। धरातल पर चिंता तो इस बात का भी देखा जा रहा है कि, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं समर्थकों का अलग-अलग गुटों में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। क्या इस बात का संकेत नहीं कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष  एवं कार्यकर्ताओं समर्थकों में मतभेद है। क्षेत्रीय मतदाता सवाल सिर्फ कांग्रेस से ही नहीं भाजपा से कर रहें हैं। कांग्रेस गुटों में बंटी तो भाजपा कार्यकर्ताओं का अंदाजा ही निराला दिखाई दे रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय प्रत्याशी खिलावन साहू के साथ प्रचार-प्रसार में निकलने वाले कार्यकर्ता गले में बतौर सबूत गमछा डाल घूम है। किन्तु चौक-चौराहों में चर्चा इस बात की भी है कि गमछा भाजपा का मन कहीं और। बड़ा ही रोचक होने वाले विधानसभा चुनाव का कुछ कही कुछ अनकही बातों का निचोड़ तो यह भी निकलता है कि कांग्रेस भाजपा दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं की चप्पलें इस बार वोटरों को रिझाने में घस जाएंगी।

              -----------


छत्तीसगढ़ विजन टी वी सक्ती से ब्यूरो हेड महेंद्र कुमार खांडे के साथ जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments