Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: ग्राम बेलौदी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

बालोद -सिकोसा

तारीख 15/01/24

लोकेशन बेलौदी


ग्राम बेलौदी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा 

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए विधायक वीरेंद्र साहू : बोले- देश की सबसे बड़ी जाति गरीबी, प्रधानमंत्री योजनाओं को गरीबों को समर्पित करने में जुटे**








 विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम ग्राम बेलौदी मे ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के भीतर देश में जो परिवर्तन आया है। उससे दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है।


वीरेंद्र साहू ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि कोई भी लाभार्थी छूट न जाए, जिसको हमने लाभ पहुंचाया है वह लाभ उस तक पहुंचे और लाभ पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं आए. इसलिए सरकार उसके द्वार, सरकार उसकी पंचायत, सरकार उसके निगम में, सरकार उसके ग्राम वार्ड में,पहुंचकर उसको याद कराए कि यह सुविधा तुमको मिलनी है और तुम इससे वंचित न रह जाओ इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई है.


'विकसित भारत की ओर हमें चलना है'

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का नजरिया बड़ा स्पष्ट है कि अगर विकसित भारत की ओर हमें चलना है तो हमारा गांव आबाद होने चाहिए, विकसित होने चाहिए. हमारे प्रदेश में कोई गरीब नहीं रहना चाहिए, हमारे देश प्रदेश में युवा अग्रसर हो आगे बढ़े इसकी हमें चिंता करनी चाहिए. हमारे देश में महिलाओं का सशक्तिकरण हो इसकी चिंता करनी चाहिए. हमारे देश में किसान तीव्र गति से आगे बढ़े इसकी हमको चिंता करनी चाहिए और इसीलिए यह सारी योजनाएं गांव के वंचित भाई बहन,  युवा किसान, कोई भी व्यक्ति छूट न जाए इसलिए यह यात्रा महत्वपूर्ण है!

इस अवसर पर श्री कौशल साहू जी अध्यक्ष भाजपा मंडल गुरुर नोहर साहू भाजपा नेता सरपंच श्रीमति कांति सारथी जी  उपसरपंच शेषनारायण साहू जी प्रकाश सांवरे केजू राम साहू जी रोहित साहू जी शेषनारायण कलिहारी नेतराम  सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन की रिपोर्ट‌

Post a Comment

0 Comments