*नवयुवक ग्रामीण स्तरीय कबड्डी वालीबाल प्रतियोगिता का समापन*
दुर्गकोंदल ।15 जनवरी 2024 नव युवक ग्रामीण स्तरीय कीड़ा
ग्राम पंचायत खुटगांव के आश्रित ग्राम दोडदे दुर्गुकोंडल के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित किया गया था खेलकूद समापन के मुख्य अतिथि संतो दुग्गा जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल अध्यक्षता जोहन गवाड़े सदस्य जनपद पंचायत दुर्गुकोंडल एवं विशेष अतिथि विजय पटेल सांसद प्रतिनिधि, देवेंद्र टेकाम जनपद सदस्य, पीलम नरेटी भाजपा मंडल अध्यक्ष, रामचंद्र कल्लो, अशोक जैन, शकुंतला नरेटी, अमिताभ नंदन सिंह, रामनंदन सिंह, लालचंद जैन, जगजीवन उयके के अतिथि में खेलकूद का समापन किया गया प्रतियोगिता में महिला वर्ग कबड्डी प्रथम डौडी द्वितीय दौडदे तृतीय डांगरा चतुर्थ कोदागांव, पुरुष वर्ग कबड्डी प्रथम सोनपाल सोनपाल द्वितीय हाटकोदल, तृतीय नाहगीदा, चतुर्थ दोडदे पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रथम खरथा द्वितीय आलबेड़ा एवं विशेष पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया गया समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष संतो दुगा ने अपने उद्बोधन में कहा है कि ग्रामीण अंचल में खेल खुद का होना बहुत अच्छी बात है खेलकूद में शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक, विकास, होता है वही गांव में एक त्यौहार जैसा माहौल बनता है और छोटे-छोटे बच्चे प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर सीखने का मौका मिलता है वही बच्चे आगे चलकर खेल को ब्लॉक जिला राज्य एवं देश के लिए खेल प्रदर्शन करते हैं। वही प्रतियोगिता का आयोजन करने पर नवयुवक समिति ग्राम दोडदे के नवयुवकों को बधाई एवं धन्यवाद दी समापन अवसर पर जनपद सदस्य भंडारे में भी संबोधन ने कहा प्रतियोगिता खेलकूद में हार जीत लगा रहता हारे हुए खिलाड़ियों को निराश होने की जरूरत नहीं है विजयी खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी। सभा को अन्य अतिथियों के द्वारा संबोधन किया गया समापन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संग्राम टेकाम उपाध्यक्ष दुकाल सिंह नरेटी मीनाक्षी उसेंडी, सचिव राजकुमार नेताम , रजलाल नेताम, सहसचिव, सगराम आचला ऋतु नेताम, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नेताम, प्रेमसिंह उयके, संयोजक सूरज लाल नेताम फूल सिंह नेताम मायाराम तुलावी, दया तुलावी,ग्राम पटेल सियालाल तुलावी ग्राम गायता नोहरू राम तुलावी रामदयाल तुलावी मेहर सिंह तुलावी ग्राम प्रमुख सराधुराम तुलावी रैजू राम कोमरा उदेराम कोराम बिरजू राम उयके, सुकालूराम कोला, राजूराम नेताम रामसाय नरेटी, बंजारी राम नेताम सुखलाल नरेटी बांसु राम नरेटी जयराम जैन राजनाथ नेताम जैनु राम कोमरा सोमनाथ नेताम जगदेव नेताम सुखदेव नरेटी दुर्गाराम साहू वीर सिंह नरेटी दानसाय नरेटी रामजी राम सहित अन्य ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।




0 Comments