बालोद
लोकेशन -बालोद
तारीख 03/05/26
आज जयस्तंभ चौक बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1005 ₹ एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर 3071 ₹ होने के विरोध में एवं राज्य सरकार द्वारा लाये गए नवीन ई-उर्वरक वितरण प्रणाली के कारण अभी तक किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद नही देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया!*
संजारी-बालोद की विधायक माननीया श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ी कीमतों का हवाला देकर सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल और 5 किलो के छोटे सिलेंडर एवं हवाई ईंधन के दाम में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है!कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3 माह में ही 1303 रु महंगा हो चुका है जो कि केंद्र सरकार की अदूरदर्शिता एवं विफलता को दर्शाती है! आमजनता एवं होटल व्यवसायी बेतहाशा बढ़ती महंगाई से अत्यंत परेशान एवं त्रस्त है!रसोई का खर्च दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन यापन कठिन हो गया है!राज्य सरकार द्वारा 500 रु में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था लेकिन डबल इंजन की सरकार और मोदी की गारंटी की हवा निकल चुकी है!
जिलाध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि राज्य के विष्णुदेव साय सरकार द्वारा इस बार नवीन ई-उवर्रक वितरण प्रणाली लांच किया गया है,जिसका सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के बहाने किसानों को खाद वितरण नही किया जा रहा है जबकि पश्चिम-एशिया तनाव के चलते इस बार खाद का भारी संकट होना तय है!विगत वर्ष भी डीएपी,यूरिया से लेकर अन्य आवश्यक रासायनिक खाद की भारी कमी से किसान परेशान हुए थे और निजी दुकानों से दुगुने दामों पर खरीदने विवश हुए थे,जिसका कांग्रेस पार्टी ने सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध किया था और इस बार भी सरकार को आगाह कर रहे हैं कि इस वर्ष भी तत्काल व्यवस्था सुधारे अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी!
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्षद्वय श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर,श्री कृष्णा दुबे,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के कोषाध्यक्ष श्री प्रेमचंद क्षीरसागर,उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पटेल,श्री पूरन साहू,हरीश चंद्राकर,महामंत्री भोजराज साहू,शम्भू साहू,रवि जायसवाल,मेघनाथ साहू,सतीश यादव,केशव शर्मा,श्रीमती रश्मि दुबे,प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रत्तीराम कोसमा,अंचल प्रकाश साहू,नरेंद्र सिन्हा,कचरु साहू,बालोद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पार्षद विनोद बंटी शर्मा,सुमीत शर्मा,निर्देश पटेल,श्रीमती रीता सोनी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जागृत सोनकर,ओबीसी विभाग केजुराम सोनबोइर,असंगठित मजदूर कांग्रेस जीवराखन साहू,दाऊद खान,के ईश्वर राव,अजय नोनहारे,पार्षद रोशन पटेल,अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,उस्मान रजा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,जमील बख्स,सत्यम टांटिया,रियाज खान,पुष्कर ठाकुर,दामेश्वर देशमुख,हरचरण कत्याल,कमल टुवानी,हसीना बेगम,गजेंद्र ठाकुर,भीखम ठाकुर,राजू पारख, नमन जैन,कोजम दास टंडन,टेमन देशमुख,युकां के साजन पटेल,अजहर तिगाला,संदीप साहू,कान्हा साहू,दीपेंद्र सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512

0 Comments